दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी
(सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 4(1) ( ब) का अंतर्गत प्रावधान)
1.संगठन ,कार्यों एवं कर्तव्यों का विवरण:
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी (दिपला )तत्कालीन शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार द्वारा यूनेस्को के तकनीकी सहयोग से एक पायलट परियोजना के रुप में वर्ष 1951 में अस्तित्व में आई । इसका उद्देश्य दिल्ली के लोगों को नि:शुल्क पब्लिक लाइब्रेरी एवं सूचना सेवा प्रदान करने की अवधारणा से परिचित कराने के साथ-साथ निरक्षरता का उन्मूलन भी था ।.
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का उद्देश्य:
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का मुख्य प्रयोजन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के नागरिकों को लोकप्रिय शिक्षा के लिए पब्लिक लाइब्रेरी एवं सामुदायिक केंद्र की सेवा प्रदान करना है । यह लाइब्रेरी भारत में पब्लिक लाइब्रेरी के विकास के लिए एक माडल के रुप में कार्य करती है तथा पडोसी देशों को भी यदि वे चाहे तो ,इस संबंध में परामर्श प्रदान करती है । यह बिना किसी वर्ग ,जाति,व्यवसाय के भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के लोगों –विशेषत: नवशिक्षित तथा बच्चों की आवश्यकताओं को पूरा करती है । .
दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के कार्य एवं शक्तियां अनुबंध-I .
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी से संबंधित अधिक विवरण के लिए कृपया क्लिक करें www.dpl.gov.in
डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

