XVII. ऐसी अन्य कोई सूचना.
शुल्क ढांचा
कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की अधिसूचना सं. एफ.एन. 34012/8 (एस.)/2005-स्था.(बी.) दिनांक 16.9.2005 के अनुसार निम्नलिखित शुल्क ढांचे का अनुपालन किया जा रहा हैः
1. धारा 6 की उपधारा (1) के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन शुल्क के रुप में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के पक्ष में देय 10/- रु. की नकद जमा रसीद या डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चैक या इंडियन पोस्ट आर्डर संलग्न करना होगा ।
2. धारा 7 की उपधारा (1) के अंतर्गत सूचना प्राप्त करने हेतु आवेदन शुल्क के रुप में दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के पक्ष में देय नकद जमा रसीद या डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चैक या इंडियन पोस्ट आर्डर के रुप में निम्नलिखित दर से शुल्क लिया जाएगा -
(क) तैयार किए गए या फोटोप्रति के (ए-4 या ए-3 आकार के कागज में) प्रत्येक पृष्ठ के लिए 2/- रुपए;
(ख) बडे आकार के कागज में होने पर किसी प्रति का वास्तविक प्रभार या लागत मूल्य
(ग) सैंपलों या माडलों के लिए उनकी वास्तविक लागत या कीमत, और ; and
(घ) अभिलेखों के मुआयने के लिए पहले एक घंटे के कोई शुल्क नहीं तथा इसके बाद प्रति घंटा (या उसके अंश) के लिए 5/- रुपए".
3. धारा 7 की उपधारा (5) के अंतर्गत सूचना प्रदान करने के लिए दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के पक्ष में देय नकद जमा रसीद या डिमांड ड्राफ्ट या बैंकर चैक या इंडियन पोस्टल आर्डर के रुप में निम्न लिखित दर से शुल्क लिया जाएगा-:
(क) डिस्केट या फ्लापी में सूचना प्रदान करने पर 50/- रुपए प्रति फ्लापी या डिस्केट;
(ख) मुद्रित रुप में सूचना प्रदान करने के लिए ऐसे प्रकाशन का निर्धारित मूल्य या प्रकाशन के कुछ पृष्ठों / अंश की फोटोप्रति के प्रति पृष्ठ हेतु 2/- रुपए
कार्मिक, लोक शिकायतें एवं पेंशन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट http://www.persmin.nic.in- पर दी गई अधिसूचनाओं के अनुसार उपरोक्त में समय-समय पर संशोधन किया जा सकता है ।.
डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

