अनुबंध – II
अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कर्तव्य
महा निदेशक
महानिदेशक, दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी हैं । महानिदेशक, बोर्ड द्वारा लागू नियमों तथा मेमौरैंडम आफ एसोसियशन एंड रुल्स, सेवा शर्तों व अन्य नियमों द्वारा प्रत्यायोजित विशिष्ट शक्तियों तथा सामान्य पर्यवेक्षण शक्तियों का विभाग प्रमुख के रुप में प्रयोग करते हैं । महानिदेशक बोर्ड द्वारा बनाई गई विविध समितियों के सदस्य सचिव के रुप में कार्य करते हैं । महानिदेशक द्वारा बोर्ड के अनुमोदन से प्रत्येक योजना अवधि में संगठन के विकास एवं विस्तार के लिए विस्तृत कार्यकलापों का कार्यक्रम तैयार किया जाता है ।
निदेशक
निदेशक द्वारा दि.प.ला के भावी विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए विकास योजना तैयार की जाएगी । निदेशक अगले पाँच वर्षों के लिए समर्थक कार्यक्रमों सहित नई परियोजनाओं / सेवाओं का औचित्य देते हुए प्रत्येक परियोजना / सेवा पर संभावित लागत के विवरण सहित एक योजना तैयार करेंगे । निदेशक पुस्तकालय सेवाओं के आधुनिकीकरण हेतु कार्यान्वयन की नीतियों सहित, भावी योजना का प्रारूप तैयार करेंगे । योजना का उद्देश्य सदस्यता में वृद्धि करना तथा आन लाइन सदस्यता की सुविधा प्रदान कर पुस्तकालय सेवाओं में विस्तार करना होगा । निदेशक पर लाइब्रेरी के संपूर्ण नेटवर्क के प्रचार की जिम्मेदारी होगी जिससे दि.प.ला. की अच्छी छवि पेश करने के साथ – साथ पुस्तकालय सेवाएं सुगम एवं स्पष्ट हो । निदेशक विविध सहगामी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी निभाएंगे । निदेशक, महानिदेशक को रिपोर्ट करेंगे ।
उपनिदेशक(प्रशा.)
उप निदेशक(प्रशासन) बोर्ड के सेवा नियमों के अनुसार कार्यालय प्रमुख की हैसियत से प्रशासन, लेखा विभाग के सर्वकार्य प्रभारी के रुप में कार्य करेंगे तथा सामान्य प्रशासन, वित्त, लेखा, लेखा परीक्षा, तथा बजट आदि के कार्य में समन्वय रखेंगे । बैठकों के आयोजन, सेमिनारों के संयोजन, कार्यसूची, कार्यवृत आदि तैयार करने में सहायता प्रदान करेंगे, निधियों की प्राप्तियों और वितरण की प्रक्रिया पर निगरानी रखेगें । मंत्रालयों के अधिकारियों / विविध प्राधिकरणों / प्रकाशकों सेपत्र व्यवहार करेंगे तथा बिजली के उपकरणों, वार्षिक रखरखाव अनुबंध आदि तथा सामान्य अनुभाग के रखरखाव का दायित्व निभाएंगे तथा महानिदेशक को रिपोर्ट करेंगे ।
पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी
क्षेत्रीय प्रमुख के रुप में अपने क्षेत्र के कार्यों की देखरेख तथा नियंत्रित करना, पुस्तकालयों का निरीक्षण करना, निरीक्षण रिपोर्ट तथा उसकी अनुवर्ती कार्रवाई रिपोर्ट तैयार करना, क्षेत्र के आर.डब्ल्यू.ए./व्यवसायिक संगठनों एवं समूहों के साथ जनसंपर्क करना, पुस्तकालय के लिए पुस्तक चयन करना, मासिक सांख्यिकी का संकलन करना, पुस्तकों की निष्कासित / जिल्दबंदी सूची की जांच करना तथा महानिदेशक को रिपोर्ट करना ।
समूह ख एवं ग के विविध पदों के कर्तव्य एवं ज़िम्मेदारियाँ
वित्त अधिकारी
लेखा अनुभाग का सामान्य पर्यवेक्षण करना, सामान्य खातों की देखरेख तथा खातों का रखरखाव करना, निधियों का आहरण एवं संवितरण, रोकड़ एवं बहियों की देखरेख करना, बजट बैंक खाते तैयार करना, सप्लायर के बिलों, मेडिकल बिल, यात्रा भत्ता अग्रिम आदि के बिल एवं भुगतान की जांच करना, कार्मिकों के भविष्य निधि, उपदान, पेंशन एवं संबद्ध मामलों, एल.टी.सी. छुट्टी नकदीकरण आदि की देखरेख करना, कार्यालय के वार्षिक लेखा तथा उपय़ोगिता प्रमाण पत्र तैयार करना, तथा उपनिदेशक (प्रशा. तथा लेखा) को रिपोर्ट करना ।
अनुभाग अधिकारी
स्थापना संबंधी सभी मामलों भर्ती, पदोन्नति के केस तैयार करना, पुष्टि करना, गोपनीय रिपोर्ट, सी.आर. डोजियर, एस.सी. / एस.टी सेल, क्रय, स्टोर, डाक पावती एवं प्रेषण संबंधी कार्य, कार्यालय की इमारत का रखरखाव, सुरक्षा की देखरेख करना, रिकार्ड का रखरखाव तथा दि.ला.बो. की योजनाओं का कार्यान्वयन करने के साथ-साथ प्रस्ताव / अनुस्मारक तैयार करना तथा उपनिदेशक (प्रशा. एवं लेखा) को रिपोर्ट करना ।
सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी
क्षेत्रीय कार्यालय के कार्यों की स्वयं देखरेख तथा नियत्रिंत करना, पुस्तकालयों का निरिक्षण करना, निरीक्षण रिपोर्ट तैयार करना तथा उसकी अनुवर्ती कार्यवाई रिपोर्ट तैयार कना, संबंधित क्षेत्र की आर.डब्ल्यू ए. / व्यवसायिक संगठनों एवं समूहों के साथ जनसंपर्क करना, पुस्तकालय के व्यवसायिक कार्यो में गति लाने हेतु परामार्श प्रदान करना, सेवा केन्द्रों के लिए पुस्तक चयन करना, मासिक सांख्यिकी का संकलन करना, पुस्तकों की निष्कासित / जिल्दबंदी की सूची की जाँच करना तथा पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी को रिपोर्ट करना ।
सहायक
मंत्रालय / भारत सरकार, स्वैच्छिक संगठनों, महत्वपूर्ण लेखकों / प्रकाशकों आदि से पत्राचार करना, सतर्कता मामले व पावतियों संबंधी कार्य करना, लोक शिकायतों से संबंधित मामले देखना, महत्वपूर्ण सामान्य पत्राचार, संसदीय प्रश्नों से संबंधित कार्य करना, मासिक वेतन बिल व अग्रिम संबंधी विविध बिल तैयार करना, जाँच करना तथा प्रस्तुत करना, विविध रजिस्टरों/बहियों का रखरखाव करना, पेंशन/चिकित्सा प्रतिपूर्ति व अन्य प्रशासनिक कार्य करना, स्थापना, लेखा व सामान्य अनुभाग संबंधी कार्य करना तथा अनुभाग अधिकारी / उपनिदेशक (प्रशा.) को रिपोर्ट करना ।
पुस्तकालय सूचना सहायक/ पुस्तकालय लिपिक/ पुस्तकालय सहायक
पुस्तकालय संबंधी समस्त व्यावसायिक कार्य करना जैसे – वर्गीकरण, सूचीकरण, नई पुस्तकों का परिग्रहण, पुरानी पुस्तकों का पुनः सूचीकरण करना, मुद्रित कैटलॉग के प्रारुप को संशोधित करना, संस्थाओं/पुस्तकालयों से उपहार में प्राप्त पुस्तकों संबंधी कार्य करना, पाठकों एवं आगन्तकों को संदर्भ सेवाएं प्रदान करना, विविध विश्वविद्यालयों के पुस्तकालय विज्ञान के विद्यार्थियों व पाठकों से संपर्क करना, पत्रिकाओं (विदेशी पत्रिकाओं) के सप्लाई हेतु प्रकाशकों/एजेंसियों से पत्राचार करना, पुस्तकालय कार्य हेतु कंप्यूटर के माध्यम से सदस्य बनाना, शेल्विंग की जाँच करना, अनुस्मारक, जिल्दबंदी/निष्कासन सूची आदि तैयार करना तथा सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारी को रिपोर्ट करना ।
हिंदी अधिकारी / हिंदी अनुवादक
राजभाषा हिंदी से संबंधित सभी मामलों को देखना । हिंदी पावतियों के जवाब व पत्राचार करना । हिंदी प्रशिक्षण कक्षाओं से संबंधित कार्य करना । अंग्रेजी से हिंदी एवं हिंदी से अंग्रेजी अनुवाद करना, द्विभाषी प्रपत्र तैयार करना, हिंदी शिक्षण योजना संबंधी आदेश, परिपत्र निकालना, राजभाषा संबंधी संसदीय प्रश्नों से संबंधित कार्य करना एवं हिंदी की परीक्षा पास करने पर वेतनवृद्धि संबंधी आदेश जारी करना ।
आशुलिपिक (वरिष्ठ)
अधिकारियों से डिक्टेशन लेना, अधिकारियों के टेलीफोन सुनना, विजिटर डायरी का रखरखाव करना तथा बैठकों से संबंधित कार्यवृत, कार्यसूची व अन्य सामग्री तैयार करना ।
आशुलिपिक (कनिष्क)
अधिकारियों से डिक्टेशन लेना व नोट तैयार करना, अधिकारियों के टेलीफोन सुनना, विजिटर डायरी का रखरखाव करना तथा अधिकारियों की गोपनीय फाईलों का रखरखाव करना ।
उच्च श्रेणी लिपिक
पत्राचार करना, विविध पावतियों, सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव करना, ड्यूटी रोस्टर तैयार करना, आकस्मिक छुट्टी संबंधी मामले देखना, कर्मचारियों की चिकित्सा परीक्षा, चरित्र एवं पूर्ववृत की जांच करना तथा जिल्दबंद सामग्री, फार्म, स्टेशनरी की मांग व आपूर्ति करना, फार्म, स्टेशनरी, कैटलॉग, फर्नीचरके स्टॉक का रखरखाव करना, कर्मचारियों द्वारा दिए गए बिलों की जांच व अपेक्षित कार्रवाई करना, विविध योजनाओं के अंतर्गत प्रस्ताव व पत्राचार पर कार्रवाई करना, कैश बुक, लेखा बहियों, व्यक्तिगत बहियों का रखरखाव करना तथा खातों से संबंधित अन्य कार्य करना ।
निम्न श्रेणी लिपिक
पत्राचार करना, विविध पावतियों, सेवा पुस्तिकाओं का रखरखाव करना, ड्यूटी रोस्टर तैयार करना, आकस्मिक छुट्टी संबंधी मामले देखना, कर्मचारियों की चिकित्सा परीक्षा, चरित्र एवं पूर्ववृत की जांच कराना, तथा जिल्जबंद सामग्री, फार्म, स्टेशनरी की मांग व आपूर्ति करना, फार्म, स्टेशनरी, कैटलॉग, फर्नीचर के स्टाक का रखरखाव करना, कर्मचारियों द्वारा दिए गए बिलों की जांच व अपेक्षित कार्रवाई करना, वाउचर तैयार करना, डायरी डिस्पैच रजिस्टर का रखरखाव करना, पत्र प्राप्त व डिस्पैच करना, अनुभाग की डायरी का रखरखाव करना, रिकार्ड का रखरखाव करना, कंप्यूटर में डाटा इंट्री करना तथा टाइप संबंधी अन्य कार्य करना ।
स्टाफ कार / मोबाइल वैन चालक
चालकों की निर्धारित ड्यूटी करना ।
पुस्तकालय सूचना सहायक (कलाकार)
पोस्टर, ड़िस्पले, सूचना पट्ट, प्रदर्शनी व अन्य दृश्य प्रचार हेतु लेखन कार्य करना, पुस्तकालय कार्यकलापों के प्रदर्शन हेतु पोस्टर, चार्ट, ग्राफ बनाना, विवरणिका, पम्फलेट्स के आरेख व ड्राइंग में सहायता करना, पुस्तकालय बिल्डिंग में डिस्पले, व प्रदशर्नी में सहायता करना तथा कलाकार के लिए अपेक्षित कार्यो को करना ।
समूह घ के विविध पदों के कर्तव्य एवं जिम्मेदारियाँ
एम.टी.एस.(कनिष्ठ पुस्तकालय परिचर)
डुप्लीकेटिंग, स्कैनिंग, फोटोकापी संबंधी कार्यो के साथ समूह घ के सामान्य कार्यों – फाइलों का रखरखाव, पत्रों का डाकेट तैयार करना तथा विविध अनुभागों में रिकार्ड रुम में फाइलों / रिकार्ड के रखरखाव में सहायता करना, बुक शेल्फ की झाड-पोंछ व सफाई करना, शेल्फ में किताबें लगाना, चेक पोस्ट पर ड्यूटी देना व अन्य विविध कार्य करना ।
एम.टी.एस.(सफाईवाला)
पुस्तकालय बिल्डिंग में सफाई संबंधी सभी कार्य
एम.टी.एस.(चौकीदार)
कार्यालय परिसर की चौकसी करना, कार्यालय समय अनुसार कार्यालय के विविध कमरों, हॉल को बंद करना व खोलना ।
एम.टी.एस.(माली)
फूलों व फलों के पौधों को रोपना, बगीचें में घास उगाना, पेड़ पौधों में खाद डालना, सजावटी पौधों, पेड़ों व लॉन में पानी देना, फूलों की क्यारियों बनाना, बीज तैयार करना, मौसमी फूलों को उगाना, बगीचे, लॉन को साफ सुथरा रखना तथा बागवानी संबंधी समस्त कार्य करना ।
डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

