लाइब्रेरी सदस्य कैसे बने
| 1.) |
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में निशुल्क पुस्तकालय सेवाएं प्रदान की जाती हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सभी नागरिक पुस्तकालय के सदस्य बन सकते हैं । पुस्तकालय सदस्यता शुल्क बी.पी.एल. कार्ड धारकों हेतु 25/- रूपये तथा अन्य आवेदकों हेतु 100/- रूपये है तथा पुस्तकालय सेवाओं का उपयोग करने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाता है । |
| 2.) | दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सदस्य बनने के लिए आपको पुस्तकालय का सदस्यता फार्म भरकर नजदीकी पुस्तकालय शाखा से संपर्क करना होगा । सदस्यता फार्म दि.प.ला. वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है या नज़दीकी पुस्तकालय शाखा प्राप्त किया जा सकता है । आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होने पर माता-पिता/अभिभावक के हस्ताक्षर करवाने अनिवार्य हैं । पुस्तकालय नियमों के अनुसार विधिवत् रूप से भरा हुआ सदस्यता फार्म महत्वपूर्ण व्यक्ति(जैसे-राजपत्रित अधिकारी / प्रिसिंपल/ लेक्चरार/ निर्वाचित जन प्रतिनिधि / एम.बी.बी.एस. डाक्टर / वकील / बैंक मैनेजर/ किसी भी रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष या सचिव/ किसी भी अर्द्ध-सरकारी या पब्लिक अंडरटेकिंग के अधिकारी जो की भारत सरकार के राजपत्रित अधिकारी के समकक्ष हों आदि) से सत्यापित करवाना होगा किंतु जो व्यक्ति सदस्यता फार्म को सत्यापित करवाने में असमर्थ है, वे प्रतिभूति के रूप में 3000/- रूपये, जो वापसी योग्य हैं, जमा करवाकर सदस्य बन सकते हैं। |
| 3.) |
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के निवासी भी पुस्तकालय के सदस्य बन सकते हैं परंतु उन्हें प्रतिभूति के रूप में 3000/- रूपए जमा कराने होंगे जो सदस्यता की समाप्ति पर बिना किसी ब्याज के वापसी योग्य होगें। दिल्ली से बहार के विद्यार्थियों को शैक्षिक संस्थान के फोटो पहचान पत्र, वोटर / इलेकशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि में से कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने तथा प्रतिभूति के रूप में 3000/- रूपए जमा कराने पर 6 माह के लिए सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं । . |
| 4.) | आवेदन पत्र भरने के पश्चात इसे रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जमा कराएं तथा अपने वर्तमान निवास-स्थान के प्रमाण की जांच के लिए अपना आधार कार्ड प्रस्तुत करें। नियमानुसार सदस्यता फॉर्म भर कर रजिस्ट्रेशन काउंटर में जमा करने के पश्चात सदस्यता कार्ड बनाया जायेगा । |
| 5.) |
दिल्ली के नागरिकों के लिए सदस्यता कार्ड एक वर्ष के लिए तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नागरिकों के लिए 6 माह तक वैध है | उसके पश्चात पुस्तकालय नियमों के अनुसार नया आवेदन फॉर्म विधिवत रूप से भरना होगा | यदि निवास स्थान परिवर्तित हो जाता है तो रजिस्ट्रेशन काउंटर पर कार्यरत स्टाफ को निवास स्थान के नये पते की सूचना तत्काल दें । पूर्ण विवरण के लिए कृपया लाइब्रेरी नियमों को देखें । |
लाइब्रेरी कार्ड प्रप्त करें
यह आसान है और यह मुफ़्त भी है! बस अपने माता पिता या कानूनी अभिभावक के साथ पुस्तकालय में आए। उन्हें अपने पते वाला व्यक्तिगत पहचान दिखाने की जरूरत होगी. यदि आप 15 या छोटे हैं, तो आपको अपने की जरूरत के लिए अपने माता पिता के भी कार्ड पर कराने होगें. तुम लाइब्रेरी कार्ड आवेदन फार्म मुद्रित करके और अपने माता पिता या कानूनी अभिभावक द्वारा हस्ताक्षर किए पुस्तकालय में ला सकते हैं।
डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

