सन्दर्भ सेवा
![]() |
संदर्भ सेवा पाठकों को सूचनाएं खोजने तथा लाइब्रेरी संसाधनों का प्रभावकारी ढंग से उपयोग करने में सहायक होती है। दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के केंद्रीय पुस्तकालय, एस.पी.मुखर्जी मार्ग तथा दक्षिण पुस्तकालय, सरोजनी नगर में पृथक रूप से संदर्भ अनुभाग है। संदर्भ अनुभाग में कार्यरत पुस्तकाघ्यक्ष सूचनाएं खोजने में आपकी सहायता करता है तथा आपकी आवश्यकतानुसार आपको जानकारी उपलब्ध करता है। संदर्भ पुस्तकाघ्यक्ष पाठकों को पुस्तक संग्रह में से सामग्री ढूढँने तथा विभिन्न विषयों यथा- शिक्षा एवं प्रशिक्षण, वोकेशनल स्टडी एंड गाइडेनस, शैक्षिक, संस्थाओं में प्रवेश, रोजगार आदि पर विविध संदर्भ पुस्तकों तथा अन्य संदर्भ टूल्स का उपयोग करने में भी आपकी सहायता करता है। संदर्भ अनुभाग में सभी प्रकार की सामग्री जैसे- शब्द कोश, विश्वकोश, डायरेक्टरी आदि उपलब्ध होती है। संदर्भ अनुभाग के संग्रह में प्रति वर्ष नए संदर्भ टूल्स सम्मिलित किए जाते है। |
किसी भी संदर्भ संबंधित प्रश्न के लिए आप हमें यहां मेल कर सकते हैं: This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it.
डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें
संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप


