Ministry of Culture
150 Years of Celebrating the Mahatma
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मार्ग
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने,
निकट चाँदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नं 2
दिल्ली- 110006
Swachh Bharat Logo
Delhi Public Library

उन्नत खोज

II.अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य :

प्रशासनिक प्रभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शक्तियों एवं कर्तव्यों को कार्यालय पद्धति मैनुअल में निहित अनुदेशों तथा वित्त मंत्रालय द्वारा जारी वित्तीय शक्तियां प्रत्यायोजन नियमावली 1978 में निहित अनुदेशों द्वारा शासित किया गया है । उप निदेशक एवं इससे उच्च स्तर के अधिकारियों को दिल्ली लाइब्रेरी बोर्ड निर्णयों के संप्रेषण तथा स्वीकृति आदेशों पर हस्ताक्षर करने के लिए प्राधिकृत किया गया है । दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के महानिदेशक /निदेशक को विकास , लाइब्रेरी भवनों के निर्माण , प्रशिक्षण, प्रयोक्ता, सर्वेक्षण तथा बोर्ड के कार्यों के लिए मुख्य रुप से नीति तैयार करने का दायित्व सौंपा गया है । पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारियों ,सहायक पुस्तकालय एवं सूचना अधिकारियों, पुस्तकालय एवं सूचना सहायक को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी के विकास व प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है ।प्रशासन ,लेखा तथा क्रय अनुभाग प्रशासनिक मामलों को निपटाते हैं तथा इस संबंध में महानिदेशक, दि प ला को परामर्श एवं सहयोग प्रदान करते हैं । .

 

अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कर्तव्यों का विस्तृत विवरण अनुबंध-II में दिया गया है ।

डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

Sangam App

Copyright @ Delhi Public Library-All rights Reserved.