Ministry of Culture
150 Years of Celebrating the Mahatma
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी मार्ग
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने,
निकट चाँदनी चौक मेट्रो स्टेशन गेट नं 2
दिल्ली- 110006
Swachh Bharat Logo
Delhi Public Library

उन्नत खोज

समाज शिक्षा सेवा

 

Social Education Services Social Education Services Social Education Services 
 
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी व्यक्ति की आंतरिक प्रतिभा/अभिरूचि के विकास के लिए केंद्रीय पुस्तकालय के वयस्क सदस्यों के लिए सामूहिक क्रिया कलापों का आयोजन करता है। इस समय निम्न समूह- नाटक, संगीत, सामाजिक अध्ययन, साहित्यिक अध्ययन, संगीत शिक्षा, प्रकृति चिकित्सा और होम्योपैथी अध्ययन आदि कार्य कर रहे हैं। यह विभाग पाठकों के लाभ के लिए पुस्तक प्रदर्शनी, फिल्म प्रदर्शन, दूरदर्शन कार्यक्रम तथा भाषण आदि का भी आयोजन करता है। इन कार्यकलापों में भाग लेने के लिए प्रथम शर्त है कि प्रतिभागी दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी का सदस्य हो। लाइब्रेरी अपने सभागार में सामूहिक क्रिया कलापों तथा दृश्य-श्रव्य कार्यक्रमों के माध्यम से अपने सदस्यों और सामान्य जनता की सांस्कृतिक अभिरूचियों के विकास की व्यवस्था करती है।

प्रतियोगिताएं एवं पुरस्कार- :
दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी अपने वयस्क, बाल एवं दृष्टिहीन सदस्यों में सांस्कृतिक अभिरूचि को प्रोत्साहित करने के लिए वार्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित करती है। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

ग्रामोफोन एंव संगीत कैसेट पुस्तकालय:
समाज शित्रा विभाग अपने पंजीकृत सदस्यों को नि:शुल्क ग्रामोफोन रिकार्डस, आडियो/वीडियो कैसेट/ सी.डी. के परिचालन की भी सेवा देता हैं। इन ग्रामोफोन रिकार्डस, आडियो/वीडियो कैसेट/ सी.डी. को सुनने एंव संगीत उपकरणों की सुविधा भी विभाग में उपलब्ध है।

डिजिटल संसद

ऐप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

संस्कृति मोबाइल एप

संगम ऐप

Sangam App

Copyright @ Delhi Public Library-All rights Reserved.